देवघर सहित पूरे संताल परगना में यूपीआइ सेवा ठप होने से बेबस दिखे लोग

पूरे संताल परगना में यूपीआइ सेवा ठप रही, लोगों को करना पड़ा कठिनाइयों का सामना

प्रमुख संवाददाता, देवघर . देवघर में भी शनिवार को यूपीआइ सेवा ठप होने से लोग परेशान रहे. यूपीआइ सेवा ठप होने का असर यह रहा कि कई जगहों पर लोग बेबस नजर आये. कई लोगों का पैसा भी अटक गया. किसी ने दवा लेने के लिए यूपीआइ के जरिए पेमेंट किया, तो ट्रांजेक्शन नहीं हुआ. नतीजा हुआ कि बिना दवा के ही लौटना पड़ा. जसीडीह और देवघर स्टेशन पर आटोमेटेड टिकट वेंडिंग मशीन से टिकट लेने में भी यात्रियों को परेशानी हुई, क्योंकि क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद फोन पे हो या पेटीएम या गुगल पे कोई भी काम नहीं कर रहा था. घंटों लोग इस समस्या से जूझते नजर आये. बरमसिया के रहने वाले वरुण राय घर के लिए सामान खरीदने दुकान गये, लेकिन सामान लेने के बाद जब यूपीआइ से पेमेंट करना चाहा, तो भुगतान नहीं हुआ. इसी तरह बाइक सर्विसिंग कराने गये हर्षित ने सर्विंसिंग कराने के बाद पैसे देने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने फोन पे से भुगतान करना चाहा, तो नहीं हो पाया. काफी परेशान रहने के बाद उसने दूसरे साथी से पैसा लेकर कैश भुगतान किया. ऐसी स्थिति बन गयी थी कि कई जगहों पर लोग अपनी जरूरत का सामान नहीं खरीद पाये. इसी तरह मॉल में भी लोगों को भुगतान में परेशानी हुई. इस कारण लोग बिना सामान के ही दुकानों से लौटते दिखे. यूपीआइ सेवा ठप होने का असर देवघर जिले सहित पूरे संताल परगना में दिखा. देवघर के अलावा दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी लोग परेशान रहे. डीटीओ कार्यालय में फीस पेमेंट नहीं होने से रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस कार्ड प्रिंट नहीं हो पा रहा था. जिन्होंने पहले से फीस का भुगतान कर दिया था, सिर्फ उनका ही कार्ड प्रिंट हो रहा था. दोपहर तीन बजे के बाद यूपीआइ सेवा चालू होने पर अन्य लोगों का कार्ड प्रिंट होने लगा. यूपीआइ चालू होने के बाद लोगों को राहत मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAUTAM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >