मधुपुर. शहर के भगत सिंह चौक पर रविवार को मधुपुर युवा मंच के सदस्यों ने एक दीया शहीदों के नाम पर दीपक जलाया. युवा मंच के सदस्यों ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में एक दीया शहीदों के नाम पर दीपक जलाया गया. साथ ही भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया. इस अवसर पर युवा मंच के सदस्यों ने भारत माता की जय, भगत सिंह अमर रहे आदि नारा लगाया गया. मौके पर दिवाकर कुमार, सत्यम भैया, विक्की भारद्वाज, प्रदीप, श्रीकांत, अर्पित, अजय, गौतम, कार्तिक, अंकित गुप्ता, कुंदन कुमार, सुदामा यादव, सौरव कुमर, अरविंद कुमार, कुंदन यादव समेत दर्जनों सदस्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
