करौं. धनतेरस को लेकर स्थानीय बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की. लोगों ने अपने बजट के अनुसार विभिन्न प्रकार के सामान की खरीदारी की. धनतेरस को नयी वस्तुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है. वहीं, आभूषण की दुकानों, बर्तन दुकान, स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक दुकान, विभिन्न कंपनियों के बाइक शोरूम के अलावा अन्य दुकानों में लोगों की भीड़ जमी हुई थी. बताया जाता है कि इस शुभ अवसर पर लाखों की खरीद बिक्री हुई है. दुकानदारों द्वारा सामान की खरीदारी पर आकर्षक उपहार की व्यवस्था की गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
