हुड़दंगियों से सख्ती से निबटा जायेगा : थाना प्रभारी

दीपावली व छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

मधुपुर. बुढ़ैई थाना परिसर में शनिवार को दीपावली व छठ पूजा को लेकर थाना प्रभारी रूपेश कुमार महतो की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बुद्धिजीवियों से अपील किया कि त्योहार को शांति से मनाये. बैठक में निर्णय लिया गया कि समय-समय पर जगदीशपुर, धमनी व काल्हाजोर में गश्ती किया जायेगा. साथ ही पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वाले पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी. मौके पर एएसआई सुभाष कश्यप, एएसआई अशोक कुमार सिंह, सुशील कुमार राय, रिजवान अंसारी, जाकिर हुसैन, प्रमोद सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >