सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर : थाना प्रभारी

मारगोमुंडा थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

मारगोमुंडा. थाना परिसर में थाना प्रभारी तरुण बाखला की अध्यक्षता में दीपावली व छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. शांति समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव दिया. इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों के सुझावों पर विशेष ध्यान रखा जायेगा. उन्होंने शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में दीपावली व छठ पूजा को मनाये जाने की अपील की. कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में पर्व को संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है. सभी ने आपसी भाईचारे और शांति पूर्ण तरीके से पर्व को मनाएं. कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. अफवाह पर विशेष ध्यान नहीं दें. अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगी. मौके पर मुखिया सुधीर मंडल, बाबू राम मुर्मू, मो इकबाल, सुनील मुर्मू, एएसआई बैचन पासवान, दशरथ उरांव, विलास यादव आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मारगोमुंडा थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >