Deoghar news : पीडीजे व अन्य न्यायधीशों ने ड्रग फ्री इंडिया का दिया संदेश, प्रभात फेरी में हुए शामिल

सिविल कोर्ट परिसर से डालसा के तत्वावधान में सोमवार को ड्रग फ्री इंडिया को लेकर जागरुकता प्रभात फेरी निकाली गयी, जिसमें पीडीजे व अन्य न्यायाधीश शामिल हुए.

विधि संवाददाता, देवघर. सिविल कोर्ट परिसर से जिला विधिक सेवा प्रधिकार के तत्वावधान में सोमवार को ड्रग फ्री इंडिया को लेकर जागरुकता प्रभात फेरी निकाली गयी. रैली काे हरी झंडी दिखाकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा ने रवाना किया. उन्होंने कहा कि नशे की आदतों से परिवार उजड़ रहे है. युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में इस कार्यक्रम के माध्यम से अवगत कराया जायेगा. इस दौरान पीडीजे के अलावा सभी न्यायिक पदाधिकारी जागरुकता संदेश लिखी तख्तियाें को लेकर कोर्ट परिसर से आंबेडकर चौक तक गये. इसके बाद आंबेडकर चौक से श्रम भवन, इंडोर स्टेडियम होकर न्याय सदन देवघर तक वापस लौटे. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर बढ़ते नशे के कारोबार व नशा सेवन से लोगों को मुक्त करने के उद्देश्य से किया गया. जिले में 12 जनवरी तक अलग-अलग जगहों पर जागरुकता कार्यक्रम चलाया जायेगा. डालसा सचिव एसएन बारा ने नालसा व झालसा के निर्देश पर शुरू होने कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया. प्रभात फेरी में प्रधान जिला जज, फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार सिंह के अलावा एडीजे प्रथम राजीव रंजन, एडीजे द्वितीय अनिल कुमार, एडीजे तृतीय राजेंद्र कुमार सिन्हा, एडीजे नवम मुकुलेश चंद्र नारायण समेत सभी न्यायिक पदाधिकार, डालसा से जुड़े अधिवक्ता व पारा लीगल वॉलंटियर आदि मौजूद थे. ॰न्यायिक पदाधिकारियों ने दिखायी भागीदारी ॰ड्रग फ्री इंडिया-2026 को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों ने निकाली प्रभात फेरी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Falguni marik

विगत 32 वर्षों से प्रभात खबर में पत्रकारिता करते आ रहा हूं. विशेष तौर पर कोर्ट से संबंधित खबरों के अलावा श्रावणी विशेषांक -बिल्व पत्र में धार्मिक आलेख लेखन, दुर्गापूजा के अवसर पर निकाली गयी दुर्वाक्षत में धार्मिक लेख लिखने, सामयिक कॉलम कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन का अनुभव है. साथ ही लोक भाषा खोरठा में कविता, कहानी लेखन का अनुभव है. झारखंड अधिविध परिषद रांची के वर्ग अष्टम के पाठ्यक्रम में तथा आचार्य विनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए की कक्षा के पाठ्यक्रम में कविता शामिल हो चुकी है. विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविताएं, कहानियां व आलेखों का भी प्रकाशन हो चुका है.

प्रभात खबर में विगत 32 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव. विशेष तौर पर अदालत की खबरों पर पकड़ है. इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं पर आलेख छपते रहा है. बिल्व पत्र श्रावणी विशेषांक में धार्मिक आलेख, सामयिक कॉलम- कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन करते रहे हैं. लोक भाषा खोरठा की जानकारी है एवं इनकी कविता झारखंड अधिविध परिषद में वर्ग अष्टम तथा बिनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए पाठ्यक्रम में शामिल है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >