देवीपुर: पंसस की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं पर हंगामा, अधिकारियों से मांगा हिसाब

दवा, डॉक्टर और ममता वाहन भुगतान पर पंचायत समिति ने मांगी रिपोर्ट

देवीपुर. ब्लॉक में सोमवार को प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई. बैठक में जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर अधिकारियों को जमकर घेरा. दरंगा पंचायत समिति सदस्य झारखंडी यादव ने सीएचसी में सभी प्रकार की दवाइयों की अनुपलब्धता का मुद्दा उठाया. इस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में सभी आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता होने की बात कही. इस दौरान सदस्यों ने देवीपुर स्वास्थ्य केंद्र समेत विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों में रंग-रोगन और मरम्मत कार्य किसकी अनुमति से कराया गया, इसकी जानकारी मांगी. इसपर सीओ खोपलाल राम ने कहा कि कनीय अभियंता और सहायक अभियंता द्वारा प्राक्कलन तैयार किये जाने के बाद ही कार्य कराया जाता है. उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को इंजीनियर द्वारा तैयार प्राक्कलन एवं खर्च से संबंधित दस्तावेज उच्च अधिकारियों से प्राप्त कर जमा करने का निर्देश दिया. इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे निजी ममता वाहनों की संख्या और विभाग द्वारा किये जा रहे भुगतान का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया. वर्ष 2024-25 में स्वास्थ्य केंद्र में हुए प्रसवों की सूची जमा करने की भी बात कही गयी. समिति सदस्यों ने आरोप लगाया कि सीएचसी में इमरजेंसी के लिए कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहता, जिससे विशेषकर रात के समय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. बैठक में बीडीओ विजय राजेश बारला ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत डॉक्टरों और कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा. वहीं, पीएम किसान योजना के तहत किसानों को मिलने वाले पंप सेट में बिचौलियों द्वारा पैसे वसूले जाने का मामला भी उठा. इस पर बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की बात कही. बैठक में शिक्षा विभाग, बिजली विभाग, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी समस्याएं भी प्रमुखता से उठीं. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष तेजनारायण वर्मा, पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे. — देवीपुर: पंचायत समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग का उठा मुद्दा देवीपुर: पंसस की बैठक में स्वास्थ्य विभाग घिरा, दवाइयों और डॉक्टरों की कमी पर सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sivandan barwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >