पालाजोरी को 3.20 करोड़ की सौगात, हाईटेक लाइब्रेरी से स्टेडियम जीर्णोद्धार तक तीन योजनाओं का होगा शिलान्यास

3.20 करोड़ की योजनाओं से पालाजोरी में शिक्षा और खेल का विकास. हाईटेक लाइब्रेरी, स्टेडियम जीर्णोद्धार और नए हॉस्टल का शिलान्यास. जानिए पूरी खबर.

सारठ : विधानसभा क्षेत्र के पालाजोरी प्रखंडवासियों के लिए रविवार को 3 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत वाली तीन बड़ी निर्माण एवं मरम्मत योजनाओं का शिलान्यास होने जा रहा है. सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने इसकी जानकारी दी.

60 लाख से बनेगी हाईटेक लाइब्रेरी

विधायक ने बताया कि पालाजोरी के छात्र और युवा वर्ग लंबे समय से पुस्तकालय निर्माण की मांग कर रहे थे. जनहित को देखते हुए 60 लाख रुपये की लागत से हाईटेक लाइब्रेरी के निर्माण की स्वीकृति दी गयी है. इसके साथ ही 40 लाख रुपये की लागत से पालाजोरी स्टेडियम के जीर्णोद्धार की योजना भी स्वीकृत की गयी है.

2.20 करोड़ से छात्रावास निर्माण का शिलान्यास

आसहना (डुमरिया) में 2 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से मखदुमिया एजुकेशन एवं वेलफेयर ट्रस्ट के अंतर्गत दारुल उलूम गुलशने फातमा छात्रावास निर्माण योजना का भी शिलान्यास किया जाएगा.

‘पालाजोरी के लिए विकास की बड़ी सौगात’

विधायक उदय शंकर सिंह ने कहा कि पालाजोरी वासियों के लिए विकास की यह बड़ी सौगात है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा कई बड़ी योजनाओं के लिए पहल की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही विभाग से उनकी स्वीकृति मिलेगी.

‘आगे-आगे विकास ही विकास देखने को मिलेगा’

विधायक ने कहा कि नई योजनाओं को धरातल पर उतारने से पहले कुछ कागजी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिसमें थोड़ा वक्त लगता है. उन्होंने कहा कि जल्द ही योजनाएं धरातल पर देखने को मिलेंगी. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “आगे-आगे देखते जाइये, विकास ही विकास देखने को मिलेगा.” उन्होंने कहा कि लोगों का कार्य सुलभ हो और अनावश्यक रूप से जनता को परेशान न होना पड़े, इसके लिए भी कई बातों को अमल में लाने की दिशा में पहल की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश सिन्हा

2001 से प्रभात खबर से जुड़ कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं. विकास, लोगों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बेहतर कवरेज करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >