प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा

सारवां प्रखंड के पहारिया में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहारिया आजाद युवा क्लब की ओर से 150 वर्ष पुराने प्राचीन सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर के स्थान पर नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को पंडित त्रिपुरारी झा, यजमान राजेश्वर चरण मिश्रा, पंडित हृदयानंद झा की देखरेख में भव्य कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ धर्म ध्वजा लहराते हुए कलश यात्रा निकाली गयी. विभिन्न मोहल्लों की परिक्रमा करते हुए अजय नदी पहारिया घाट पहुंची. जहां वैदिकों के द्वारा विधि-विधान के साथ कलश का पूजन किया गया. वहीं, जय श्री राम जय हनुमान के जयकारे से पहारिया और आसपास का क्षेत्र गुंजायमान हुआ. साथ ही वैदिक ऋचाओं के पाठ से कलश में जल भरा गया. जिसे माथे पर रखकर महिलाओं के द्वारा वापस नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर परिसर लाया गया. जहां कलश को मंदिर के चारों ओर सजाया गया. कलश यात्रा में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, मुखिया विमला देवी, अध्यक्ष विकास तांती, सचिव गोपी मिश्रा,पूर्व मुखिया विनोद वर्मा, परशुराम वर्मा, श्रीकांत सिंह, नुनेश्वर मांझी, श्याम चरण मिश्रा, ब्रम्हदेव वर्मा, विकास राव, कामदेव वर्मा, वीरेंद्र झा, बसंत, गोपी के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु ने कलश यात्रा में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >