वित्तीय साक्षरता शिविर में साइबर फ्रॉड से बचने के दिये टिप्स

सारवां की पहारिया पंचायत सचिवालय में शिविर का आयोजन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहारिया पंचायत सचिवालय में बुधवार को केनरा बैंक की ओर से वित्तीय साक्षरता सह साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन महाप्रबंधक राकेश नैनीवाल, प्रबंधक कार्लोस तिरु, शाखा प्रबंधक शिप्रा घोष, मुखिया विमला देवी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर जीएम ने लोगों को बीमा योजना की जानकारी दी. साथ ही कहा कि इनदिनों साइबर फ्रॉड की घटनाएं बढ़ गयी है. ऐसे में फ्रॉड कॉल से बचने की जरूरत है. किसी से बैंक खाते से संबंधित इन्फॉर्मेशन शेयर नहीं करें. साथ ही उन्होंने कहा कि फर्जी लिंक से सावधानी रहे. इस दौरान 40 लोगों का जनधन खाता खोला गया. मौके पर पूर्व मुखिया परशुराम वर्मा, सुदर्शन राय, पंकज हेंब्रम, बैंक मित्र भागीरथ वर्मा, चंद्रकांत झा, विष्णु यादव, पवन यादव, विपिन राय, बैंक सखी कौशल्या कुमारी, एसएचजी सदस्य अनीता कुमारी, गीता देवी, सविता देवी, जानकी देवी, निर्मला देवी आदि मौजूद थे. सारवां की पहारिया पंचायत सचिवालय में शिविर का आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >