सारवां: प्रखंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

सारवां स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

सारवां. युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से मेरा युवा भारत अभियान के तहत सारवां स्टेडियम में सोमवार को प्रखंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन लायंस स्पोर्टिंग युवा क्लब लच्छूडीह की देखरेख में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और पशुपालन पदाधिकारी सुनील टोप्पो ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री ने विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की. कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण प्रतिभा में निखार आती है. इस अवसर पर पुरुष वर्ग के लिए 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम रामलाल हांसदा, द्वितीय अभिषेक सिंह, तृतीय स्थान पर राजदेव मुर्मू रहे. जबकि 200 मीटर रेस बालिका में प्रथम शिवानी कुमारी, द्वितीय सीमा कुमारी, तृतीय स्थान पर सृष्टि कुमारी रहीं. वहीं, रस्सी कूद में ज्योति कुमारी प्रथम, ज्योति कुमारी टू सेकेंड, थर्ड किरण कुमारी रही. वहीं, कबड्डी बालिका वर्ग में प्रथम कस्तूरबा विद्यालय विजेता रहा. फुटबॉल में डकाय विजेता, उप विजेता बनवरिया, लॉन्ग जंप में अभिषेक सिंह प्रथम, करण बलियासे सेकेंड व आकाश रावत थर्ड स्थान पर रहे. वहीं, पूर्व कृषि मंत्री ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया. कार्यक्रम में रेफ्री के रूप में प्रमोद यादव, भोला यादव ने किया. इस अवसर पर रमेश कुमार, संतोष, प्रदीप, नित्यानंद, छोटू का सराहनीय योगदान रहा. मौके पर प्रभारी थाना प्रभारी एम तिग्गा, स्वास्थ्य विभाग के कविता मंडल, चंद्र कुमार, परशुराम सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >