पांच कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ को लेकर गोष्ठी 29 को

अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजन

मधुपुर. अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में व शताब्दी वर्ष 2026 की शृंखला में मारगोमुंडा प्रखंड के पंदनिया स्थित चिंहुटिया मनसा देवी मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय 1 व 2 नवंबर को कलश यात्रा और पांच कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की व्यवस्था को लेकर गायत्री परिवार की एक अहम गोष्ठी का आयोजन 29 अक्तूबर आयोजित किया जायेगा. इसकी जानकारी जिला उपसमन्वयक उमाकांत राय ने दिया है. उन्होंने बताया कि गोष्ठी में कलश यात्रा, दीप यज्ञ, बिजली, पानी, आवास, भोजन, ध्वनि विस्तारक यंत्र, साफ-सफाई, आकर्षक सजावट, गाजे बाजे समेत अन्य विषय पर विचार-विमर्श किया जायेगा. बताया कि मारगोमुंडा प्रखंड यज्ञ संयोजक रामानुज कुमार, शंकर चंडावत सहयोगियों के साथ प्रचार-प्रसार में लगे हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >