मधुपुर. सीआईएससीई बोर्ड द्वारा तमिलनाडु के तिरुपुर में आयोजित ताइक्वांडो खेल का राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मधुपुर के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में सलैया स्थित मधुस्थली विद्यापीठ स्कूल के 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ था. चैंपियनशिप का 26 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजन किया. एमजीबी ग्लोबल एकेडमी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सुजीत कुमार ने रजत पदक एवं अमृत राज ने कांस्य पदक जीता. मौके पर मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद आजाद अंसारी साथ गए थे. सभी खिलाड़ियों को विद्यालय के शिक्षक गण एवं प्रधानाध्यापक ने शुभकामनाएं दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
