मुखिया ने स्कूली छात्रों के बीच बैग का किया वितरण

मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय भंडारो में आयोजन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय भंडारो में मुखिया सुधीर मंडल ने स्कूली छात्रों के बीच बैग का वितरण किया. इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि छात्रों को बैग मिलने से स्कूल में छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी. साथ ही छात्र बैग लेकर स्कूल नये उमंग के साथ आयेंगे. बैग में पुस्तक व कापी भरकर स्कूल जाने आने में सुविधा होगी. मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभाकर मिश्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >