कस्तूरबा विद्यालय में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

देवीपुर: सेव द गर्ल चाइल्ड अभियान के तहत कस्तूरबा विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देवीपुर. पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत चलाये जा रहे सेव द गर्ल चाइल्ड अभियान के तहत संस्था चेतना विकास की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, देवीपुर में छात्राओं व शिक्षिकाओं के साथ एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्रशासन की ओर से मनाये जा रहे सेव द गर्ल चाइल्ड सप्ताह के अवसर पर आयोजित किया गया. इस दौरान छात्राओं के लिए एक शैक्षणिक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बेटियों के अधिकार, शिक्षा के महत्व और समाज में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसके साथ ही विद्यालय परिसर में छात्राओं के साथ रैली सह परिसर भ्रमण भी किया गया, जिसके माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया. इस अवसर पर खेल के क्षेत्र में जिलास्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान झारखंड ग्रामीण बैंक की ओर से छात्राओं को उपहार भी प्रदान किये गये. इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान सभी छात्राओं को शैक्षणिक किट भी वितरित किया गया. विदित हो कि चेतना विकास जिला पीसीपीएनडीटी समिति का एक सक्रिय सदस्य है और संस्था लगातार बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रही है. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहीं. सभी ने मिलकर समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में चेतना विकास के प्रतिनिधि कृतिका सुमन, पूनम कुमारी, राधा कुमारी एवं दामोदर प्रसाद का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sivandan barwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >