Deoghar news : बकायेदार ट्रैक्टर मालिकों पर परिवहन विभाग की सख्ती, टैक्स नहीं चुकाया तो होगी कार्रवाई

डीटीओ के निर्देश पर टैक्स बकाया रखने वाले 200 ट्रैक्टर वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विभाग ने नोटिस भेजा है. वाहन मालिकों को शीघ्र बकाया कर, जुर्माना जमा करने को कहा है.

संवाददाता, देवघर. जिला परिवहन कार्यालय ने डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी के निर्देश पर टैक्स बकाया रखने वाले 200 ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए नोटिस जारी किया है. जारी नोटिस में विशेष रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली ( व्यावसायिक) श्रेणी के दो सौ वाहनों की सूची जारी की गयी है, जिनसे वर्षों से कर वसूली नहीं हो सकी है. विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सूची में शामिल वाहन मालिक शीघ्र बकाया कर, जुर्माना व अन्य देय राशि जमा करें, अन्यथा विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. जारी नोटिस के अनुसार, कई वाहन मालिकों पर वर्ष 2014 से लेकर हाल के वर्षों तक का कर लंबित है. प्रत्येक वाहन पर मासिक कर के साथ-साथ भारी भरकम जुर्माना भी जुड़ चुका है, जिससे कुल बकाया राशि हजारों से लेकर लाखों तक पहुंच गयी है. विभाग ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए संबंधित मालिकों को अंतिम अवसर दिया है. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि कर नहीं चुकाने वाले वाहनों की पहचान कर उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है, साथ ही ऐसे वाहनों के सड़क पर परिचालन पर रोक, जब्ती और कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी. विभाग ने वाहन मालिकों से अपील कि है कि वे विभागीय वेबसाइट या कार्यालय में संपर्क कर अपनी देनदारी की जानकारी प्राप्त कर तुरंत भुगतान करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >