पेड़ से टकरायी बाइक, झाड़ियों में गिरा युवक

घायल युवक गंभीर हालत में देवघर रेफर

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारठ-पलोजोरी मुख्य सड़क पर कचुवाबांक मोड़ के पास बुधवार सुबह एक युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सारठ थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एसआई जंगबहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए सारठ सीएचसी पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस से देवघर रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान बासुदेव कोल (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पलोजोरी प्रखंड के असना कोलपाड़ा का निवासी बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक बाइक से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क किनारे पेड़ से टकराकर झाड़ियों में जा गिरा. इधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले आई है और मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAMAKANT MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >