राजनीति में अभी भी नीतीश तुरुप का पत्ता हैं : जदयू

जदयू के प्रदेश सचिव बेनी माधव झा ने एनडीए की जीत पर सभी विजयी प्रत्याशी को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की राजनीति में नीतीश कुमार की समझ और विचार आज भी प्रासंगिक है.

देवघर. जदयू के प्रदेश सचिव बेनी माधव झा ने एनडीए की जीत पर सभी विजयी प्रत्याशी को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की राजनीति में नीतीश कुमार की समझ और विचार आज भी प्रासंगिक है, जिन लोगों को यह अनुमान था कि नीतीश कुमार के निर्णय के कारण जदयू एवं एनडीए गठबंधन को लोकसभा चुनाव में हानि होगी, उनके लिए यह करारा जवाब है. उसके उलट छह महीने पहले इंडिया गठबंधन की नींव रखने वाले नीतीश कुमार की बातों को खासकर कांग्रेस द्वारा इनकार कर देना इंडिया गठबंधन के लिए हानिकारक सिद्ध हुई. श्री झा ने कहा कि राजनीति में अभी भी नीतीश कुमार तुरुप का पत्ता हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >