देवघर में नौ साइबर संदिग्धों को लिया हिरासत में

सोनारायठाढ़ी, मोहनपुर से नौ साइबर क्राइम के आरोपी को हिरासत में लिया गया

देवघर. जिले के अलग-अलग पुलिस टीम की कार्रवाई में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नौ साइबर संदिग्धों को हिरासत में लिये जाने का मामला सामने आया है. इन संदिग्धों के पास से 10 से अधिक मोबाइल सहित फर्जी सिमकार्ड व प्रतिबिंब टारगेटेड सिमकार्ड मिले हैं, जिसमें पुलिस क्राइम लिंक खंगाल रही है. वहीं इन संदिग्धों को साइबर थाना लाकर पूछताछ की जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र से छह, मोहनपुर के घोरमारा इलाके से एक साइबर संदिग्ध को उठाया गया है. वहीं अन्य थाना क्षेत्र से जामताड़ा जिले के एक साइबर संदिग्ध समेत अन्य को भी उठाने की बात सुनने को मिल रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर के घोरमारा इलाके से जिस साइबर संदिग्ध को उठाया गया है, उस पर यूपी के मजिस्ट्रेट का पैसा संदिग्धों के एकाउंट में ट्रांसफर करने की बात चर्चा में है. हालांकि इस संबंध में कोई भी पुलिस पदाधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAUTAM KUMAR

GAUTAM KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >