Deoghar News : अब तक 40 हजार लोगों के हस्ताक्षर हुए, एक लाख का है लक्ष्य

देवघर जिलाध्यक्ष मुकुंद दास ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में बताया कि पद संभालते ही पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका अनुपालन कर रहे हैं. हस्ताक्षर अभियान को आमजन का अपार समर्थन मिल रहा है. अब तक सभी प्रखंड व नगर में करीब 40 हजार मतदाताओं के हस्ताक्षर हो गये हैं और जिला का लक्ष्य एक लाख है.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : जिले में कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान, ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी और वार्ड कमेटी का गठन तेजी से चल रहा है. देवघर जिलाध्यक्ष मुकुंद दास ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में बताया कि पद संभालते ही पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका अनुपालन कर रहे हैं. हस्ताक्षर अभियान को आमजन का अपार समर्थन मिल रहा है. अब तक सभी प्रखंड व नगर में करीब 40 हजार मतदाताओं के हस्ताक्षर हो गये हैं और जिला का लक्ष्य एक लाख है. वहीं ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन कुल 194 पंचायतों में से 164 में और 59 वार्डों में से 31 वार्डों में पूरा हो गया है. जिलाध्यक्ष ने दिल्ली में पार्टी कार्यालय के समक्ष कांग्रेस नेताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन के सवाल पर कहा कि मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला है. उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी ने मनोनीत किया है. पार्टी ने जो भरोसा जताया है और जो भी जवाबदेही दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं. संगठन का पूरा साथ मिल रहा है. अगर किसी का कोई विरोध या गतिरोध है, तो उसे मिलकर समाप्त कर लेंगे. प्रेस कांफ्रेंस में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने अभियान के संबंध में कहा कि पंचायतों व शहर के वार्डों में हम जा रहे हैं. वहां पता चल रहा है कि किस प्रकार लोगों का नाम मतदाता सूची से हटकर उसके संवैधानिक तथा लोकतांत्रिक हक को छिनने का काम किया जा रहा है. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केशरी, रवि गुप्ता, मणिकांत यादव, विवेक मिश्रा, हुरो झा, गणेश दास और सोशल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय आदि मौजूद थे. हाइलाइट्स कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >