मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के लहरजोरी-मधुपुर सड़क पर रामपुर गांव के पास कार डिवाइडर से टकराने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, हालांकि बड़ी घटना टल गयी. घटना के संबंध कार चालक बोकारो से चलकर मधुपुर की ओर जा रहा था. इस दौरान रामपुर गांव के समीप जयंती नदी के पास चालक को छपकी आ जाने के कारण कार सीधे डिवाइडर से टकराया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. इस दौरान बड़ी दुर्घटना टल गयी और चालक सुरक्षित बच गया. कार की टक्कर डिवाइडर इतनी जोरदार थी कि डिवाइडर एक तरफ पूरी तरह उखड़ गया. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी.
डिवाइडर से टकरायी कार, बाल-बाल बचा चालक

डिवाइडर से टकरायी कार, बाल-बाल बचा चालक
Copied link
मधुपुर: लहरजोरी-मधुपुर सड़क पर रामपुर गांव के पास हुई घटना