निगम ने नहीं दिया 20.66 करोड़ का बिजली बिल, विभाग ने भेजा नोटिस

देवघर विद्युत प्रमंडल ने नगर निगम को नोटिस भेजा है. बकाया 20 करोड़ 66 लाख 11 हजार 347 रुपये के बिजली बिल का भुगतान शीघ्र करने को कहा है.

देवघर : देवघर विद्युत प्रमंडल ने नगर निगम को नोटिस भेजा है. बकाया 20 करोड़ 66 लाख 11 हजार 347 रुपये के बिजली बिल का भुगतान शीघ्र करने को कहा है. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता डीएन साहू की ओर से नगर आयुक्त को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि यदि भुगतान नहीं करता है, तो नगर निगम की बिजली काटी जा सकती है. ऊर्जा विभाग के सीएमडी के निर्देश के बाद बिजली विभाग निजी बकायेदारों के साथ-साथ सरकारी विभागों पर बकाया को लेकर काफी सख्त रुख अपना रहा है. पिछले दिनों मुख्यालय ने बिजली विभाग को सरकारी महकमे पर बकाया बिल की वसूली के आदेश दिये थे.

54 कनेक्शनों पर बकाया

बताया जाता है कि नगर निगम ने पिछले कुछ वर्षों से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है. निगम के सीइओ, स्पेशल अफसर, सब डिवीजनल अफसर, सहायक अभियंता आदि के नाम पर वाटर सप्लाई, ट्रीटमेंट प्लांट, निगम एरिया में बिजली जलाने को लेकर काफी बकाया है. सभी बकाया बिल नगर निगम के 54 कनेक्शनों पर आरोपित किये गये हैं. इनमें अधिकतर पानी के पंप का बिजली बिल बकाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >