पंचायत सचिव से मारपीट मामले में कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन

मधुपुर ब्लॉक के सभी कर्मचारियों व पदाधिकारियों में काफी रोष व्याप्त

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय में कार्यरत पंचायत सचिव नुनुराम दास के साथ मारपीट के मामले में शुक्रवार को प्रखंड कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर कर्मियों ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र की गौनेय पंचायत के पंचायत सचिव नुनुराम क्षेत्र में 23 जनवरी को मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण दल को पंचायत सचिवालय में विधि व्यवस्था कर घर आने के क्रम में सिमरातरी गांव के पास सरस्वती पूजा पंडाल के पास पंकज दास व चंदन दास के द्वारा धक्का देकर जान से मारने की नीयत से बेहरमी से मारपीट किया जाने लगा. हो-हल्ला करने पर वे लोग भाग गये. कहा कि इस तरह की घटना लगातार पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता व सहायक अभियंता के साथ हो रही है. अभी वर्तमान में गोविंदपुर पंचायत में कनीय अभियंता व रोजगार सेवक के साथ लगातार अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया गया है. साथ ही पूर्व में पंचायत सचिव मोही लाल मुर्मू पर उक्त व्यक्ति के द्वारा भी इस प्रकार की घटना का अंजाम दिया जा चुका है, जिससे इस प्रकार की लगातार घटनाओं को देखते हुए मधुपुर प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी में काफी रोष व्याप्त है. कहा कि ऐसे असुरक्षा के माहौल में सरकार के विभिन्न प्रकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना अब कठिन प्रतीत हो रहा है. सभी कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग करती है कि इस प्रकार के अपराधी किस्म के व्यक्तियों की अविलंब गिरफ्तार किया जाये. साथ ही सभी पंचायत भवन में पुलिस प्रशासन की गश्ती दल दिया जाये. कहा कि एक सप्ताह के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो बाध्य होकर सभी प्रखंड कार्यालय कर्मचारी, जिला स्तर के सभी पदाधिकारी कलमबद्ध हड़ताल करंगे. मौके पर सोयब अंसारी, राजेंद्र यादव, मेहर शेख, जया कुमारी, संजय कुमार, नीतू कुमारी, प्रदीप दास, सुभाष कुमार, आलमगीर आलम, महेंद्र पंडित, संजय कुमार, चंद्रकांत, अविनाश कुमार, मुकेश कुमार, मो. शाहीद, राजेश, गणेश दास, मोहिलाल मुर्मू, नवनीत कुमार, प्रणय कुमार, अभिजीत नंदी, आलोक कुमार, अनुप कुमार, गोपाल साव, रोबिन मुर्मू समेत दर्जनों कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >