Deoghar: मोहनपुर से एक ही दिन में 3 युवतियां लापता, एक बरामद, दो की तलाश जारी

Deoghar: देवघर के मोहनपुर इलाके से एक ही दिन में तीन युवतियों के लापता होने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने एक युवती को बरामद कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

Deoghar: देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग गांवों से तीन युवतियों के लापता होने का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी मच गयी है. एक ही दिन में तीन गुमशुदगी के मामले दर्ज होने से परिजन चिंतित हैं. तीनों मामलों में परिजनों ने थाना पहुंचकर आवेदन देकर अपनी-अपनी बेटी व बहन के गायब होने की शिकायत दर्ज करायी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों युवतियां अलग-अलग गांवों से सामान्य रूप से घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं.

परिजनों ने अपने स्तर से की खूब तलाश

परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गयी. आवेदन मिलने के बाद मोहनपुर थाना पुलिस ने तीनों मामलों में अलग-अलग जांच शुरू कर दी है. पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और परिजनों से भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है की एक युवती का सुराग बुधवार शाम तक मिल गया और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया है.

हालांकि बाकी दो युवतियों के संबंध में अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पायी है. पुलिस उनकी तलाश के लिए लगातार प्रयास कर रही है और परिजनों को जल्द बरामदगी का भरोसा दिया गया है.

ये भी पढ़ें…

महतोडीह के जेइइ मेंस में मयंक ने लाया 99.53 अंक

ड्राइजोन में टैंकर से होगा पानी का सप्लाइ : ऋषभ भारद्वाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >