देवीपुर : कार्डधारियों ने की अनाज दिलाने की मांग

कार्डधारियों को अनाज नहीं मिलने को लेकर एमओ ने की जांच

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र की झुंडी पंचायत स्थित चितरपुर गांव में एक राशन डीलर द्वारा पिछले लगभग पांच माह से कार्डधारियों के बीच राशन वितरण नहीं करने का मामला सामने आया है. राशन नहीं मिलने से परेशान दर्जनों लाभुकों ने एमओ और थाना प्रभारी को आवेदन देकर जल्द राशन दिलाने की मांग की है. ग्रामीणों के अनुसार, कई कार्डधारी अत्यंत गरीब हैं और राशन नहीं मिलने से उनके सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है. कार्डधारी अनेदी देवी, कविता देवी, सरिता मुर्मू, मनिता देवी, गीता देवी, शांति देवी, कविता देवी और इतवारी देवी ने बताया कि पिछले पांच माह से चावल नहीं मिलने के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है. लाभुकों ने आरोप लगाया कि राशन वितरण मशीन में उनका फिंगरप्रिंट लेने के बावजूद उन्हें अनाज नहीं दिया जा रहा है. जब भी वे डीलर के घर राशन लेने जाते हैं, तो उन्हें नित्य नये बहाने बनाकर लौटा दिया जाता है. इस समस्या से परेशान कार्डधारियों ने एमओ से डीलर को बदलने और पांच माह का बकाया राशन जल्द वितरित कराने की मांग की है. मामले की शिकायत मिलने के बाद एमओ संजय कुमार यादव ने पोषक क्षेत्र नेपोडीह पहुंचकर जांच की. उन्होंने बताया कि लाभुकों की शिकायत के आधार पर जांच की गयी है और डीलर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sivandan barwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >