इंटक ने मनरेगा श्रमिकों की हड़ताल को दिया समर्थन, सड़क पर साथ में उतरे

अखिल भारतीय मनरेगा श्रमिक की हड़ताल को इंटक ने अपना समर्थन दिया. इसको लेकर शुक्रवार को प्रखंड के असना मोड़ में मनरेगा मजदूर व इंटक ने विरोध प्रदर्शन किया.

पालोजोरी असना मोड़ में इंटक ने मनरेगा श्रमिकों के साथ कियाप्रतिनिधि, पालोजोरी. अखिल भारतीय मनरेगा श्रमिक की हड़ताल को इंटक ने अपना समर्थन दिया. इसको लेकर शुक्रवार को प्रखंड के असना मोड़ में मनरेगा मजदूर व इंटक ने विरोध प्रदर्शन किया. सलमा बीवी व सबीजन बीवी के नेतृत्व में दर्जनों मनरेगा श्रमिकों ने अपनी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश इंटक के सचिव अजय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की श्रमिक नीति श्रमिकों को ठगने वाली है. उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा मजदूरों का हड़ताल इनके रोजगार को बचाने की लड़ाई है. उन्होंने वीवी ग्रामजी एक्ट वापस लेने सहित मनरेगा मजदूरों को 200 दिनों का काम सुनिश्चित करने, न्यूनतम मजदूरी 700 रूपया प्रत्येक दिन करने, ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने की मांग की है. मौके पर देवघर जिला इंटक अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहां की 12 फरवरी 2026 की आम हड़ताल में भी मनरेगा को मजबूत करने और नये कानून के विरोध की मांग प्रमुखता से उठायी गयी थी. देवघर जिला इंटक के कार्यकारिणी की सदस्य प्रमिला देवी ने कहा कि केंद्र सरकार श्रमिक विरोधी नीतियों की आड़ में रोजगार की कानूनी गारंटी देने वाली मनरेगा योजना को कमजोर कर रही है. सलमा बीबी और सबीजन बीबी ने मनरेगा श्रमिकों की हड़ताल को समर्थन देने के लिए देवघर इंटक के सदस्यों का आभार जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >