लोकपाल को मनरेगा योजना की जांच में मिली कइ खामियां

मनरेगा लोकपाल कल्पना झा ने खामियों पर जतायी नाराजगी

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र की जरका वन पंचायत के भिखोडीह, पावे, जरका के मनरेगा योजनाओं की बुधवार को मनरेगा लोकपाल कल्पना झा ने निरीक्षण किया. इस दौरान लोकपाल ने संचालित परकुलेशन टेंक, बिरसा मुंडा आम बागवानी, सिंचाई कूप का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान लोकपाल को मनरेगा योजनाओं की जांच में कई खामियां मिली है. वहीं मनरेगा लोकपाल कल्पना झा ने सभी लाभुकों व मनरेगा कर्मी बैंकटेश यादव, पंचायत सचिव मृत्युंजय कुमार राय को सख्त निर्देश दिया कि योजना का संचालन व मनरेगा मजदूरों के लिए योजना स्थल पर छावनी की व्यवस्था, अभिलेख का सही से संधारण करें. साथ ही लंबित योजना में भुगतान को लेकर भी लोकपाल ने नाराजगी जतायी. मौके पर मुखिया सुमित कुमार व लाभुक पांडव मंडल, बिंदेश्वरी मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH

SHAILESH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >