बिरौल. नगर विकास एवं आवास तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नीतीश मिश्र का 53वां जन्मदिन गुरुवार को मनाया गया. मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी के नेतृत्व में मध्य विद्यालय, मजरगाही में मौके पर पौधारोपण किया गया. मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की गई. मौके पर कृष्णकुमार मिश्र, सोहन मांझी, मो. अरशद अली, प्रमोद कुमार, वेदभूषण चौधरी, प्रकाश झा, अजीतचंद्र दास, रश्मिरथी, सुरेश कुमार, मो. इमरान खान आदि मौजूद थे.
मंत्री नीतीश मिश्रा के जन्मदिन पौधरोपण

पौधरोपण करते लोग | Prabhat Khabar Network
Copied link
बिरौल में मंत्री नीतीश मिश्र का 53वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मध्य विद्यालय मजरगाही में पौधारोपण कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।