एम्स परिसर में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

देवीपुर: स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें के नारे लगाकर स्वच्छता के दिये संदेश

प्रतिनिधि, देवीपुर ; केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से एक से 15 अप्रैल तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में मंगलवार को एम्स देवघर परिसर में जागरूकता रैली व स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संस्थान के कार्यकारी निदेशक, डीन शैक्षणिक डीन अनुसंधान उपनिदेशक संकाय सदस्य, रेजिडेंट्स, छात्र व सफाई कर्मियों ने सीएचएस स्टाॅफ समेत 102 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. वहीं, रैली नाइट शेल्टर के समक्ष से प्रारंभ होकर अकादमिक भवन तक संपन्न हुई. इस अवसर पर रैली मुख्य द्वार से होकर गुजरी, जहां उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया. इस दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें के नारे लगाकर स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया. यह आयोजन वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन के माध्यम से स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया. इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता ही सेवा के संदेश को आत्मसात करते हुए समाज में स्वच्छता के महत्व को प्रसारित करने का संकल्प लिया. हाइलार्ट्स : एम्स में स्वच्छता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित वर्ल्ड हेल्थ डे पर एम्स देवघर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन, जागरूकता रैली व स्वच्छता अभियान आयोजित प्रतिभागियों ने स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें के नारे लगाकर स्वच्छता के दिये संदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SIVANDAN BARWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >