आंबेडकर के बताये प चिह्नों पर चलने की शपथ ली

मधुपुर : अमधुपुर के कोर्ट मोड़ पर महिला संगठन की सदस्यों ने जरूरतमंदों की मदद

मधुपुर. शहर के कोर्ट मोड़ पर महिला संगठन की सदस्यों ने मंगलवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर नि:शुल्क सत्तू का वितरण किया. संगठन के सदस्य मालती सिन्हा ने बताया कि आज संविधान निर्माता की जयंती पर हम सभी सदस्यों ने लोगों को सत्तू पिलाया. हम सभी बहनों ने सर्वप्रथम आंबेडकर की प्रतिमा को माला पहनाया. साथ ही उनके बताये पद चिह्नों पर चलने की शपथ ली. उन्होंने अपने आसपास सभी जरूरतमंदों को सहयोग करने की बात कही. हमारा संकल्प मानवता कि सेवा करना है. सभी को मुख्य धारा में लाने के लिए हमारा संगठन जितना हो सके अपना प्रयास करेंगा. वहीं संस्था की सदस्य प्रियंका मुखर्जी ने भी आज इस शुभ अवसर पर संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की. उन्होंने बताया कि हमारे संगठन आगे भी समाज से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका अदा करेंगा. मौके पर सपना विश्वकर्मा दीपमाला चौरसिया, मिती कुमारी, नीलम गुप्ता, मधु शर्मा, सतनामी गुप्ता, तन्नू कुमारी समेत अन्य सदस्य शामिल थे. हाइलार्ट्स : महिला संगठन ने जरूरतमंदों के बीच किया सत्तू का वितरित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >