वेक्टर जनित रोग नियंत्रण से संबंधित सहियाओं को दिया गया प्रशिक्षण

करौं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहिया की हुई बैठक

करौं. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को जिला वीबीडी पदाधिकारी डाॅ अभय कुमार यादव व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ अरुण कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम से संबंधित सहियाओं को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय रिओरिएंटेशन की जानकारी दी गयी. जिसमें मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, एन्सेफेलाइटिस व कालाजार से संबंधित जानकारी दी गयी. साथ ही वीबीडी से संबंधित सभी बीमारियों से बचाव, रोकथाम व सुरक्षा के बारे में बताया गया. सहिया को उनके क्षेत्र में सभी बुखार पीड़ितों का मलेरिया स्लाइड लेने व आरडीके से जांच करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी सहिया को स्लाइड व आरडीके लिये जाने का प्रशिक्षण दिया गया. बताया कि सभी को प्रत्येक सप्ताह में एक दिन ड्राई दिवस मनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करें. सभी को मच्छरदानी के अंदर सोने के लिए कहा जाये. सभी को बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वस्थ केंद्र में जांच कराने या स्वयं जांच कर स्लाइड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौं में जमा करने का निर्देश दिया गया. मौके पर एमटीएसडब्ल्यू यादव, बीएम सरोज सिंह, बीटीटी लखन लाल सिंह व महेंद्र प्रसाद सिंह, लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार मिर्जा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >