मधुपुर : भव्य तरीके से काली पूजा मनाने का लिया निर्णय

काली पूजा की तैयारी को लेकर हुई बैठक

मधुपुर. शहर के मीना बाजार स्थित गांधी मैदान में रविवार को काली पूजा समिति की एक बैठक हुई. बैठक में पिछले साल से संबंधित बातों पर चर्चा हुई. साथ ही इस वर्ष पूजा भव्य व बेहतर हो, इसके सभी सदस्यों से राय ली गयी. जहां सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पिछले वर्षों से बढ़िया पूजा इस बार किया जायेगा. समिति के अध्यक्ष झूमा मुखर्जी ने बताया कि लगभग 25 वर्षों से यह पूजा समिति पूरे विधि-विधान के साथ काली पूजा करती आ रही है. इस बार की पूजा को पूरी सावधानी व उल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. पंडाल को आकर्षक ढंग से बनाने की बात कही गयी है. उसके बाद नये कमेटी का गठन किया गया, जिसमें झूमा मुखर्जी को फिर से अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, अरविंद कुमार सिन्हा को सचिव व राघव हाड़ी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. मौके पर बबलू गोंड, राहुल जयसवाल, अनूप मिश्रा, राहुल कुमार जयसवाल, सत्यनारायण रवानी, बंटी कुमार हाड़ी, नवीन गुप्ता, अभिषेक पासवान, अंकित मंडल, विकास तिवारी, शिवम घोष, सूरज ठाकुर, संदीप रजक, बिनोद प्रसाद, किशोर बांसफार, संजय बांसफार, टिंकू आलम, निखिल, चंद्रवंशी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >