सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस-प्रशासन की कड़ी नजर, अफवाहों पर नहीं दें ध्यान : बीडीओ

मारगोमुंडा थाना परिसर में मंगलवार को बीडीओ शशि संदीप सोरेन, सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश कुमार व प्रभारी थाना प्रभारी नागेंद्र राम की अध्यक्षता में ईद व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

मारगोमुंडा. थाना परिसर में मंगलवार को बीडीओ शशि संदीप सोरेन, सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश कुमार व प्रभारी थाना प्रभारी नागेंद्र राम की अध्यक्षता में ईद व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें दोनों पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. शांति समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव दिये. इस दौरान बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों के सुझावों पर विशेष ध्यान रखेगा जायेगा. उन्होंने शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद और रामनवमी पर्व को मनाएं जाने की अपील की. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है. सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखेगी. सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भड़के नहीं, अफवाहों से बचें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए इसकी सूचना तुरंत पुलिस-प्रशासन को दें. किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर न करें और इसकी सूचना प्रशासन को दें. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सोशल मीडिया पर सौहार्द बिगाड़ने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, मुखिया बाबू राम मूर्मू, लाबाराम हेंब्रम, मो. शमीम, अनाउल अंसारी, रमेश कुमार शाह, मकबूल हुसैन, नदीम आलम, छोटू किस्कू, जगदीश यादव, कृष्ण हेमब्रम, शशि शरण आदि मौजूद थे. ——————- मारगोमुंडा थाना परिसर में ईद व रामनवमी को लेकर हुई शांति समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद और रामनवमी पर्व मनायें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >