Deoghar News : सड़क पर गिरा आम का पेड़, बड़ा हादसा टला

शहर में बड़ा आम पेड़ देर शाम में अचानक उखड़ कर गिर पड़ा. गनीमत रही कि उस दौरान वहां से कोई गुजर नहीं रहा है, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था.

देवघर. नगर थानांतर्गत रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ मुख्य गेट के सामने स्थित बड़ा आम पेड़ देर शाम में अचानक उखड़ कर गिर पड़ा. गनीमत रही कि उस दौरान वहां से कोई गुजर नहीं रहा है, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था. घटना में उस ओर से गुजर रहे बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गये. घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग द्वारा उस इलाके की बिजली काट दी गयी. साथ ही बिजली के टूटे तारों को दुरुस्त करने में बिजली विभाग की टीम जुटी हुई है. मामले की जानकारी होते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. इधर, आसपास के लोग पेड़ से आम तोड़ने तथा सुखी डालियां काटने में जुट गये. पेड़ गिरने से वहां सड़क जाम की भी स्थिति बन गयी थी. आसपास के लोगों के मुताबिक देर शाम में हवा भी नहीं चल रहा था. मौसम भी ठीक था, बावजूद अचानक उक्त बड़ा आम का पेड़ जड़ सहित उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा. समाचार लिखे जाने तक निगम की टीम पेड़ को घटनास्थल से हटाने नहीं पहुंची थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >