एक ही रात में दो दुकानों को बनाया निशाना, लाखों का सामान पार

देवीपुर के तिलजोरी में चोरी की बड़ी वारदात

देवीपुर. थाना क्षेत्र के तिलजोरी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक ही समय दो दुकानों को निशाना बनाते हुए शटर का ताला तोड़कर लगभग तीन लाख पचास हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया. घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह पीड़ित दुकानदार अपनी-अपनी दुकान खोलने पहुंचे और शटर के ताले टूटे पाए. अंदर का नजारा अस्त-व्यस्त था, खासकर कपड़े की दुकान में सारा सामान बिखरा हुआ मिला. पीड़ित कपड़ा दुकानदार विनोद सिंह ने बताया कि दुकान में रखी कीमती साड़ियां, स्पार्किंग जींस, टी-शर्ट, अंडरगारमेंट्स सहित गल्ले में रखे सात हजार रुपये नकद चोर लेकर फरार हो गए. वहीं मयंक स्टोर के दुकानदार लड्डू गोपाल ने बताया कि उनकी दुकान से सरसों तेल सहित कई अन्य कीमती सामान चोरी हो गए. दोनों दुकानदारों के अनुसार कुल मिलाकर लगभग तीन लाख पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही देवीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. हाइलार्ट्स : देवीपुर के तिलजोरी में चोरी की बड़ी वारदात, सुबह खुला राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sivandan barwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >