चितरा : गिरजा कांटा घर की छत का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

चितरा कोलियरी में बड़ा हादसा टला

चितरा. चितरा कोलियरी स्थित एसपी माइंस के गिरजा कांटा घर में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया. यहां छत का कुछ अंदरूनी हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया. गनीमत रही कि घटना के समय कांटा घर के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, अन्यथा गंभीर दुर्घटना हो सकती थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस स्थान पर छत का हिस्सा गिरा, वहां आमतौर पर कांटा क्लर्क बैठकर काम करते हैं. घटना के समय वहां कोई नहीं होने से एक बड़ी अनहोनी टल गयी. इस संबंध में कार्यरत कर्मियों ने बताया कि गिरजा कांटा घर पूरी तरह जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है. छत का अंदरूनी हिस्सा लगातार कमजोर हो रहा है और टूटकर गिरने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे वहां काम करना जोखिम भरा हो गया है. कर्मचारियों ने बताया कि छत का हिस्सा गिरने के बाद उन्होंने कोलियरी के अभिकर्ता और सिविल इंजीनियर से मुलाकात कर जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की. अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरजा कांटा घर की शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है. कर्मचारियों ने मांग की है कि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले ही भवन की मरम्मत कर सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar rana

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >