महेंद्र राणा को प्रदेश महासचिव बनने पर दी बधाई

चितरा : महेंद्र प्रसाद राणा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन

चितरा. चितरा कोलियरी क्षेत्र के निवासी और सह दी झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के सचिव महेंद्र प्रसाद राणा को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन, झारखंड का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है. उनके चयन से संगठन में उत्साह का माहौल है और कार्यों में नयी गति आने की उम्मीद जतायी जा रही है. संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम ने बताया कि महेंद्र राणा की सामाजिक सक्रियता, जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और कुशल नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है. अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उनके अनुभव से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की संभावना है. इस अवसर पर संगठन के सदस्यों और यूनियन नेताओं संतोष कुमार महतो, राजकुमार मेश्राम, जियाराम कोल, कृष्णा महतो, सुधीर मंडल, प्रदीप राणा और धर्मवीर शर्मा, प्रशांत मल्लिक ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि महेंद्र राणा अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >