महाशिवरात्रि के दिन देवघर में उमड़ेंगे श्रद्धालु, जानें कैसे जलार्पण करेंगे बुजुर्ग, दिव्यांग और बच्चे

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने वाली है. ऐसे में बुजुर्ग, दिव्यांग और बच्चे कैसे करेंगे जलार्पण?

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी. इस दिन अत्यधिक भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने बुजुर्गों, दिव्यांगों, बच्चों और चलने-फिरने में असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए बाह्य अरघा की व्यवस्था की जायेगी. शिवरात्रि के दिन 600 रुपए में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ का शीघ्रदर्शनम कर सकेंगे. ये बातें डीसी विशाल सागर ने महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक में कहीं. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि के दिन बाबा के दर्शन और जलार्पण में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए तैयारी पुख्ता करें.

  • महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर डीसी ने की बैठक, प्वाइंट-टू-प्वाइंट की चर्चा
  • मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत, सफाई, पेयजल, बिजली की व्यवस्था करें
  • मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में छोटे एंबुलेंस और अग्निशामक वाहन के मूवमेंट की व्यवस्था रखें
  • महाशिवरात्रि के दिन पहले से तय रूटलाइन में निकलेगी शिव बारात
  • महाशिवरात्रि के दिन 600 रुपए रहेगी शीघ्रदर्शनम कूपन की कीमत

निर्धारित रूटलाइन से ही निकलेगी शिव बारात

बैठक में उन्होंने संबंधित विभाग के अफसरों से कहा कि बाबा मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्था को और भी बेहतर करें. मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में लाईटिंग की व्यवस्था को और दुरुस्त करने की जरूरत है. डीसी ने अधिकारियों और मीटिंग में मौजूद प्रतिनिधियों से कहा कि शिव बारात इस बार और भी भव्य तरीके से और निर्धारित रूट पर निकाली जायेगी.

महाशिवरात्रि की तैयारियों पर बैठक करते देवघर के उपायुक्त. फोटो : प्रभात खबर

शीघ्रदर्शनम कूपन की व्यवस्था को सुगम बनाने का निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि शीघ्रदर्शनम कूपन की व्यवस्था को और भी सुगम बनायें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े. कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधा के लिए आपसी समन्वय के साथ बेहतर कार्य करें. बाहर से आने वाले श्रद्धालु सुलभ जलार्पण और शिव बारात का अवलोकन कर सकें, इसके लिए सारी व्यवस्था को मजबूत करें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बैठक में ये सभी थे शामिल

इस बैठक में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, एसी हीरा कुमार, एसडीओ रवि कुमार, डीटीओ अमर जॉन आईंद, एसडीपीओ देवघर अशोक कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती, जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी राजीव कुमार, पीएचइडी ईई, विद्युत विभाग के ईई, सरदार पंडा गुलाबानंद ओझा, पंडा धर्मरक्षिणी के अध्यक्ष प्रो सुरेश भारद्वाज, पंडा धर्मरक्षिणी के महामंत्री निर्मल झा, एपीआरओ रोहित कुमार विद्यार्थी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य एवं पंडा और तीर्थ पुरोहित समाज के सदस्य, प्रतिनिधि और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

19 फरवरी को आपके शहर में क्या है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का रेट, यहां चेक करें

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, ओला वृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी

गिरिडीह के जंगल से मिला विस्फोटकों का जखीरा, बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे नक्सली

मंईयां योजना से हांफ रही सरकार, भाजपा ने सरकार को भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर घेरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >