भजन गायिका शहनाज अख्तर ने भक्ति रस से किया सरोबार

सारवां के डकाय दुबे मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के डकाय दुबे मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 महालक्ष्मी यज्ञ के अवसर पर ख्याति प्राप्त भजन गायिका शहनाज अख्तर ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया.इस दौरान भक्ति की अविरल धारा बहती रही और देर रात तक माहौल भक्तिमय बना रहा. इस अवसर पर शहनाज अख्तर ने तनी खोल दी केवड़िया बाबा मैं…, अंबा माई उतरी बाग में… और जैसे ही चली रे रामजी की सवारी…जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी. उनके भजनों पर सारठ के पूर्व विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह खुद को रोक नहीं सके और मंच पर पहुंचकर उनके साथ जमकर ठुमके लगाए. वहीं, कौन चढ़ावे मैया पांव पैजनिया…, ना ही कोई रिश्ता ना ही कोई माया जाल, अपने तो हैं बाबा महाकाल…, बोल जयकारे आई मां दुर्गा, शिवरात्रि के मेला में भोले हमको घुमा दो… और माथे पर मैया के शोभे बिंदिया…जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया. शहनाज के साथ उपस्थित लोगों ने भी भक्ति गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया. दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ शहनाज अख्तर को भरपूर प्यार दिया, वहीं रणधीर सिंह के साथ उनकी युगलबंदी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. कार्यक्रम के सफल संचालन में यज्ञ समिति के साथ-साथ सारवां पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे. शहनाज अख्तर के कार्यक्रम को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. वहीं बुधवार को आचार्य अशोक परिहस्त की देखरेख में 25 पंडितों द्वारा वैदिक ऋचाओं के पाठ के साथ यजमान ब्रजबिहारी राय ने यज्ञ कुंड में पूर्णाहुति दी. हाइलार्ट्स : सारवां के डकाय दुबे मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने लगाये ठुमके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >