महाशिवरात्रि पर सज-धजकर तैयार बाबानगरी, देवघर में चारों ओर गूंज रहा नम: शिवाय ऊं नम: शिवाय

महाशिवरात्रि पर शुक्रवार (8 मार्च 2024) को बाबा बैद्यनाथ दूल्हा बनेंगे और माता पार्वती संग विवाह रचायेंगे. इसक लिए बाबानगरी सज-धजकर तैयार है. बाबानगरी में नम: शिवाय गूंज रहा है.

महाशिवरात्रि पर शुक्रवार (8 मार्च 2024) को बाबा बैद्यनाथ दूल्हा बनेंगे और माता पार्वती संग विवाह रचायेंगे. इसके लिए बाबानगरी देवघर सज-धजकर तैयार है. बाबानगरी में चारों ओर नम: शिवाय ऊं नम: शिवाय की गूंज है.

मनोकामना लिंग के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में जुटे श्रद्धालु.

अयोध्या की तर्ज पर लाइट से राम मंदिर बनाया गया है. चारों ओर नम: शिवाय की गूंज है. बाबा मंदिर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है.

बाबा मंदिर की ओर बढ़ते श्रद्धालु.

शाम छह बजे केकेएन स्टेडियम से भव्य शिव बारात निकलेगी. इसका मुख्य आकर्षण तंबकासुर होगा, जो नशामुक्ति का संदेश देगा. रात में बैद्यनाथधाम मंदिर में बाबा की विशेष चतुष्प्रहर पूजा का आयोजन किया जायेगा.

भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए मंदिर की ओर जाते भक्त.

बाबा भोलेनाथ इस विशेष पूजा में दूल्हा बनेंगे तथा विग्रह पर सिंदूर अर्पित किया जायेगा. इसे पहले गुरुवार को भीतरखंड कार्यालय स्थित राधाकृष्ण मंदिर के बरामदे पर बाबा मंदिर, मां पार्वती मंदिर सहित अन्य मंदिरों से खोले गये पंचशूलों की पूजा की गई.

देवघर में बाबा मंदिर की ओर बढ़ते श्रद्धालु.

पूजा के दौरान खास प्रकार के जल व पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद भारी मात्रा में फूल, माला व भोग अर्पित किये गये. उपचारक ने एक-एक कर सभी पंचशूलों में कागज में लिखित मंत्र को कपड़े के साथ बंधवाया.

महाशिवरात्रि पर बैद्यनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब.

शुक्रवार को हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा है. देश के अलग-अलग हिस्से से श्रद्धालु मनोकामना लिंग के दर्शन के लिए बाबाधाम पहुंचे हैं.

आज दूल्हा बनेंगे बाबा भोलेनाथ.

महाशिवरात्रि के मौके पर गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे के नेतृत्व में शाम छह बजे केकेएन स्टेडियम से शिव बारात निकलेगी. बारात में भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, दिनेश लाल निरहुआ, पवन सिंह और अम्रपाली दुबे भी शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >