आइसीएसइ बोर्ड परीक्षा में मधुस्थली के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

मधुस्थली विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है

मधुपुर. प्रखंड के सलैया स्थित मधुस्थली विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं ने आइसीएसइ 10 वीं व 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. आइसीएसइ 10वीं की परीक्षा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है, जिसमें प्रथम स्थान पर ज्ञान प्रभा ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. जबकि शिवांगी सिंह 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही. नारायणी ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान पर रही. वहीं, छात्रों में शौर्य दीप ने 92.2 प्रतिशत, शौर्य संथालिया ने 91.8 प्रतिशत व प्रतिभा मोदी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >