धान अधिप्राप्ति में हो रही परेशानी के लिए पैक्स अध्यक्षों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मधुपुर के विधायक सह अल्पसंख्यक मंत्री को समस्या से कराया अवगत

मधुपुर. शहर के खल्लासी मोहल्ला स्थित प्रदेश के स्वास्थ्य सह खाद्य व आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी के आवासीय कार्यालय में गुरुवार को पैक्स अध्यक्षों ने देवघर जिला में धान अधिप्राप्ति में हो रही परेशानी के संबंध में एक ज्ञापन सौपा. सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया कि देवघर जिला में धान अधिप्राप्ति का कार्य चल रहा है. लेकिन पैक्स द्वारा धान अधिप्राप्ति में बहुत कठिनाइयां आ रही है. जिस कारण पंद्रह दिनों से अधिप्राप्ति बंद हो गया है. बताया कि इ-पॉश मशीन बंद है. मिलर द्वारा चावल भी विभाग को नहीं दिया जा रहा है. जिससे देवघर जिला के किसानों का धान नहीं लिया जा रहा है. किसान सस्ते दरों में धान बेचने पर विवश हो रहे है. व्यावहारिक रूप से पैक्स के द्वारा किसानों का धान ले लिया गया है, लेकिन ऑनलाइन इंट्री नहीं हो पा रहा है. मिलरो का कहना है कि चावल विभाग नहीं ले रहा है. बताया कि इ-पाॅश मशीन की क्षमता को बढ़ायी जाये. साथ ही ऑनलाइन इंट्री कराया जाये. मौके में गोविंदपुर पैक्स अध्यक्ष मदन मोहन भैया, टेकरा पैक्स अध्यक्ष मो अजीज. सिरसा पैक्स अध्यक्ष नंदलाल तिवारी, अमडीहा पैक्स अध्यक्ष किशोर शाही, बरजोरी पैक्स अध्यक्ष बोदी महतो, मो शमीम, मनोरंजन प्रसाद सिंह, मनोरंजन महतो, शैलेश कुमार भैया, शब्बीर हुसैन, रामरुद्र सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >