धूमधाम से की गयी मां विपदतारिणी की पूजा, महिलाओं ने सुनी कथा

देवघर जिले के कई प्रखंडों में माता विपदतारिणी की पूजा दुर्गा मंदिरों में धूमधाम से की गयी. इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरो को सिंदूर लगाकर मंगलकामना की

करौं . प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को माता विपदतारिणी की पूजा-अर्चना विभिन्न दुर्गा मंदिरों में धूमधाम से की गयी. पूजा में तेरह प्रकार के फल- फूल, तेरह प्रकार के मिष्ठान और तेरह प्रकार के कंद-मूल आदि के साथ पारंपरिक विधि विधान पूर्वक पूजा की गयी, जिसमें गोविन्दपुर सालतर, सिरिया, चांदचौरा, रानीडीह, कमलकर, डूमरतर, रान्हा आदि गांवों से आये सैंकड़ों महिलाओं ने विपदतारिणी देवी की कथा को पंडितों ने सुनायी व पूजा की महत्ता बतायी. पंडितों ने बताया कि मान्यता है कि माता विपदतारिणी की पूजा ध्यानपूर्वक करने पर किसी प्रकार के आपदा विपदा से छुटकारा मिट जाता है. इस अवसर महिलाओं ने तेरह दूब घास के गांठ के मंगल सूत्र अपने-अपने बांहों में बांधा तत्पश्चात् सुहागिनों ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया. विदित हो कि करौं ग्राम के स्थानीय राय टोला स्थित विपदतारिणी मंदिर, आचार्य टोला दुर्गा मंदिर, कर्णेश्वर मंदिर, दे टोला दुर्गा मंदिर, सिंहवाहिनी मंदिर, मां चंडी मंदिर में विपद तारिणी पूजा के अवसर पर सुबह से व्रतियों का तांता लगा रहा. पूरे इलाके में विपदतारिणी के जय घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया. मौके पर पंडित अरूप ओझा, रवि पूजारी, सरोज पुजारी, दिलीप पुजारी, आलोक आचार्य, आशीष आचार्य, उत्तम मुखर्जी, अमित ओझा, प्रकाश दत्त, गौतम चन्द्र, नंदन, दीपक सिंह, दिलीप ओझा, मुन्ना ओझा के अलावे दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

Deoghar News : बंद घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Deoghar News : कचरा प्रबंधन को लेकर बेहतर प्लान बनायें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

पिता की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी पुत्र को भेजा गया जेलफोटो – पुलिस हिरासत में आरोपीप्रतिनिधि चितरा: थाना क्षेत्र की सिमला पंचायत स्थित माझीडीह गांव में वृद्ध मुलिन हेंब्रम की पिटाई कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मृतक के बड़े पुत्र श्रीजल हेंब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर बुधवार देर शाम चितरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गईवहीं आरोपी पुत्र लखीराम हेंब्रम को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.दर्ज प्राथमिकी में श्रीजल हेंब्रम ने बताया कि उनका भाई लखीराम हेंब्रम सनकी स्वभाव का है तथा अक्सर घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद और मारपीट करता रहता था. घटना के दिन उसने अपने पिता मुलिन हेंब्रम से रुपये की मांग की थी। पिता द्वारा पैसे देने से मना करने पर वह गुस्से में आ गया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट करने लगा। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.पुलिस मामले की की जांच में जुटी हुई है.

बीजेपी ने धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल

यह भी पढ़ें >