अधिप्राप्ति केंद्र गड़िया पैक्स का हुआ उद्घाटन

कृषकों को खेती के लिए आवश्यकता अनुसार ऋण भी उपलब्ध करेगा

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के गड़िया में रविवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र गड़िया पैक्स का उद्घाटन पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह व पंचायत प्रतिनिधि बिंदू देवी ने किया. इस अवसर पर सिंह ने कहा कि पैक्स किसानों का पंचायत स्तरीय एक सहकारी संगठन है. जो केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से सस्ता दर पर बढ़िया बीज व खाद उपलब्ध करवायेगा. साथ ही खेती के लिए आवश्यकता अनुसार ऋण भी उपलब्ध करेगा. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तय न्यूनतम दर पर भी किसानों की उपज की खरीदारी भी करेगा. साथ ही फसलों की बीमा भी करेगा. मौके पर अध्यक्ष राम रुद्र सिंह, प्रबंध समिति सदस्य मनोरंजन प्रसाद, व्यास सिंह, ग्रीस हेंब्रम, राजेश कुमार भैया, प्रबंधक दिलीप कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >