Deoghar news : विवेकानंद मठ में रहने वाले अनाथ बच्चों को लड्डू व पटाखे देकर बांटी खुशियां

लायंस क्लब ने रामकृष्ण विवेकानंद मठ में बच्चों के बीच कई सामग्री का वितरण किया. वहीं इस दौरान क्लब के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन परिसर में वंचित व जरूरतमंद में भी लड्डू बांटे.

मधुपुर. शहर के बावनबीघा स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मठ परिसर में रह रहे अनाथ बच्चों के बीच गुरुवार को लायंस क्लब की महिला सदस्यों ने दीपावली के उपलक्ष्य पर बर्तन, कॉपी, पेन, पेंसिल, लड्डू व पटाखों का वितरण किया. इसके अलावा रेलवे स्टेशन परिसर में वंचित व जरूरतमंद लोगों के बीच लड्डू वितरण किया गया. मौके पर सहेला सरफराज ने कहा कि दीपावली का असली अर्थ तभी पूर्ण होता है जब हम किसी के जीवन में रोशनी भर सकें. बच्चों की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ी दीवाली की खुशी है. क्लब के सचिव विजय लच्छीरामका ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाने का संदेश देता है. क्लब की महिला सदस्यों ने इस भावना को साकार कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है. बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए समाज में प्रेम, सहयोग व सेवा की भावना को सशक्त करने का संदेश दिया गया. मौके पर क्लब की महिला सदस्या रजनी, आंचल, नेहा समेत क्लब के अध्यक्ष लायन प्रेम पाठक, सचिव विजय आनंद लच्छीरामका, कोषाध्यक्ष रामानुज मिश्रा, सह सचिव राजेश तिवारी, विनोद लच्छीरामका, विशाल चौरसिया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >