पहाड़िया गांवों में योग्य पात्रों को पेंशन से जोड़ें : बीडीओ

सारठ प्रखंड में आदिम जनजाति को पेंशन से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान शुरू

सारठ. प्रखंड में पहाड़िया समुदाय की जनसंख्या 523 है, जबकि वर्तमान में केवल 77 लोगों को ही पेंशन का लाभ मिल रहा है. इस अंतर को देखते हुए बीडीओ ने प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि आदिम जनजाति वर्ग की जनसंख्या के अनुरूप पेंशन से वंचित सभी योग्य लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाये. निर्देश के अनुपालन में शुक्रवार को बोच बांध पंचायत के पहाड़िया गांव भूरा में ग्रामीणों के साथ बैठक और विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान यह जानकारी ली गयी कि किन-किन लोगों को पेंशन मिल रही है और कौन-कौन अब तक इससे वंचित हैं. प्रत्येक परिवार और प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग स्तर पर सर्वे एवं रिपोर्ट तैयार की गयी. इसके साथ ही गांव में बिजली, पेयजल और पहुंच पथ जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली गयी. इस संबंध में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शशांक शेखर ने बताया कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी पहाड़िया परिवारों के सदस्यों को सर्वजन पेंशन योजना से आच्छादित किया जाना है. इसी उद्देश्य से भूरा गांव में प्रथम चरण का विशेष शिविर लगाया गया, जिसमें विस्तृत जानकारी एकत्र की गयी. उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में प्रखंड के अन्य पहाड़िया गांवों-आरॉय, ओझाडीह, डाला, मूरचुरा, जमुनियाटांड़, राखजोर और महलजोरी में भी इसी तरह विशेष शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों को पेंशन योजना से जोड़ा जायेगा. गौरतलब है कि प्रखंड के आठ पहाड़िया गांवों में बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने सभी योग्य लोगों को पेंशन योजना से जोड़ने का सख्त निर्देश दिया है. — 523 की आबादी वाले पहाड़िया समुदाय में केवल 77 को पेंशन, अब सभी को जोड़ने की कवायद तेज भूरा गांव से शुरू हुआ सर्वजन पेंशन शिविर, पहाड़िया समुदाय को मिलेगा शत-प्रतिशत लाभ सारठ : पहाड़िया सदस्यों को सर्वजन पेंशन से जोड़ने के लिए चला अभियान सारठ : पहाड़िया सदस्यों को सर्वजन पेंशन से जोड़ने के लिए चला अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MITHILESH SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >