महात्मा गांधी के आगमन पर सौ साल बेमिसाल कार्यक्रम की हुई शुरुआत

मधुपुर : बापू व लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती पर उन्हें याद किया गया

मधुपुर. महात्मा गांधी के मधुपुर आगमन के शताब्दी समारोह सौ साल बेमिसाल कार्यक्रम की शुरुआत शहर के महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया. साथ ही लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती पर उन्हें याद किया गया. संध्या में गांधी चौक पर सौ दीप प्रज्ज्वलित किया गया. इस दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया. वहीं, बताते चले कि आगामी आठ अक्तूबर तक यह कार्यक्रम चलेगा. इसमें महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी मुख्य रूप से शामिल होंगे.

मौके पर ये रहे उपस्थित:

मौके पर सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, एसडीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, सीओ यामुन रविदास, डॉ सुमन लता, विधायक प्रतिनिधि शब्बीर हसन, समाजकर्मी घनश्याम, अरविंद कुमार, विद्रोह मित्रा, फैयाज कैसर, अलाउद्दीन अंसारी, पंकज पीयूष, सरोज शर्मा, धनंजय प्रसाद, नरेश पटेल, अबरार तबिंदा, कुंदन भगत, अबू तालिब अंसारी, डॉ कैलाश राउत, विजय साह अरुण निर्झर, शमशेर आलम, बंकू यादव, चंदन भगत, अनूप सराफ, महबूब आलम, सुभाष यादव, अत्ताउल्ल शेख, विजय भगत, जाकिर अंसारी, तुलसी यादव, धर्मेंद्र यादव, फागु, सिकंदर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >