चितरा : देर रात घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

बरजोरी में ताला तोड़कर लाखों की चोरी, ग्रामीणों में दहशत व नाराजगी

चितरा. कोलियरी प्रक्षेत्र के खागा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरजोरी गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है. घटना सोमवार देर रात की बतायी जा रही है. पीड़ित गृहस्वामी अर्जुन गोराई के अनुसार, रात में भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो गये. मंगलवार सुबह जब वे उठे, तो देखा कि एक कमरे का ताला टूटा हुआ है। कमरे के अंदर जाकर देखने पर बक्सा खुला मिला और सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि बक्से में रखे एक लाख रुपये नकद और करीब आठ भरी सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं. चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग आठ लाख रुपये आंकी जा रही है. अर्जुन गोराई ने बताया कि घर निर्माण के लिए स्वयं सहायता समूह से लिया गया एक लाख रुपये का ऋण भी उसी बक्से में रखा हुआ था, जिसे चोर ले गये. चोरी हुए जेवरात उनकी दो बेटियों के थे. घटना के बाद चोर घर से दो अटैची लेकर करीब 300 मीटर दूर फेंक गये, जहां उनमें रखा सामान बिखरा हुआ मिला. इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. मुखिया प्रतिनिधि जतन महतो सहित ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोग दहशत में हैं. उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है. इस मामले में थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. घटना की सूचना मिलते ही गुड्डू सिंह, बबन, राहुल मंडल, ललित चंद्र, सोनू सिंह समेत कई ग्रामीण पीड़ित के घर पहुंचे. हाइलार्ट्स : चितरा के बरजोरी गांव में दहशत का माहौल

घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर दो अटैची फेंका मिला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >