अज्ञात वाहन के धक्के से मजदूर की मौत

देवघर-सुल्तानगंज मुख्य पथ पर बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के सतेलवा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को धक्का मार दिया.

देवघर. देवघर-सुल्तानगंज मुख्य पथ पर बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के सतेलवा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को धक्का मार दिया. गंभीर हालत में स्थानीय लोगों द्वारा अघनू पूजहर (40 वर्ष) को एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित करते हुए सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दिया. सूचना पाकर ओपी प्रभारी ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया. घटना को लेकर जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि अघनू पुजहर शुक्रवार के सुबह मजदूरी का काम करने निकला था, शाम को घर लौटने के क्रम में उसे अज्ञात वाहन धक्का मारते हुए भाग निकला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >