कुंडी काटकर घर में घुसे चोर, शादी के लिए रखे जेवर और कैश ले उड़े

शादी के घर में घुसे अज्ञात चोर, नकदी-ज्वेलरी समेत डीजे मशीन ले उड़े

सारवां. थाना क्षेत्र की रक्ति पंचायत अंतर्गत खैरखूंटी गांव में देर रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा एक घर का कुंडी काटकर लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. पीड़ित राजेश कुमार यादव ने बताया कि उसकी भगिनी की शादी 12 मई को तय थी. शादी की तैयारियों को लेकर घर में उत्सव का माहौल था. सोमवार रात शादी-विवाह के गीत-संगीत का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गये. इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों ने घर की कुंडी काटकर अंदर प्रवेश किया और जेवर समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली. वहीं, पीड़ित गृहस्वामी राजेश कुमार यादव ने बताया कि भगिनी की शादी के लिए चांदी के जेवर बनवाकर घर लाया गया था, जिसे बक्से में सुरक्षित रखा गया था. सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर की कुंडी टूटी हुई मिली. अंदर जाकर देखा गया तो बक्सा और एमप्लीफायर सेट गायब था. वहीं, घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गयी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. खोजबीन के दौरान ग्रामीणों ने नदी किनारे एक गड्ढे में टूटा हुआ बक्सा और बैग बरामद किया. वहीं, सूचना पाकर सारवां थाना पुलिस खैरखूंटी गांव पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू की. पीड़ित राजेश कुमार यादव ने थाना में आवेदन देकर बताया कि अज्ञात चोर चांदी का पायल तीन जोड़ा, चांदी के हाथ का मठिया दो जोड़ा, चांदी का तागा एक, सिकड़ी एक, मंगलसूत्र एक, नकद एक लाख 65 हजार रुपये, 250 वाट, 500 वाट और 2000 वाट का एमप्लीफायर तथा डीजे मशीन चोरी कर ले गये. पीड़ित ने कहा कि बड़े अरमान के साथ अमगाछी की भगिनी की शादी खैरखूंटी में कराने की तैयारी चल रही थी, लेकिन चोरी की इस घटना ने परिवार के सारे सपनों पर पानी फेर दिया. पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. हाइलार्ट्स : सारवां के खैरखूंटी गांव में शादी वाले घर को चोरों ने बनाया निशाना सुबह टूटी कुंडी देख उड़ गये घरवालों के होश शादी से पहले घर में मातम: बहन की शादी के लिए रखे लाखों के जेवर और कैश चोरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >